Bigg Boss: इस बार शहनाज गिल के नाम होगी ट्राॅफी ! ''पंजाब की कैटरीना'' की ये खूबियां देती हैं संकेत

2/11/2020 4:29:57 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' का ग्रैंड फिनाले काफी नजदीक है। 15 फरवरी को पता चल जाएगा कि इस सीजन की ट्राॅफी किसके नाम होगी। इस समय बिग बाॅस के घर में 7 सदस्य बचे हैं। इन 7 सदस्यों में से जहां सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आसिम रियाज फिनाले में पहुिंचे गए हैं। वहीं शहनाज गिल, आरती सिंह और माहिरा शर्मा पर खतरे की तलवार हैं।

वहीं अगर शहनाज इस हफ्ते बच जाती हैं तो वह इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम कर सकती हैं। फैंस भी रश्मि, सिद्धार्थ, शहनाज और आसिम को टाॅप 4 में देखते हैं। बिग बाॅस की पूरी जर्नी की बात करें तो शहनाज के जीतने के काफी चांस हैं। आज इस पैकेज में हम आपको बताएंगे कि क्यों शहनाज कौर गिल ट्रॉफी घर ले जाने की हकदार हैं।

एंटरटेनमेंट की क्वीन

शहनाज ने शो के शुरुआत से ही लोगों को से एंटरटेनमेंट का डोज दिया है। शहनाज ने अपनी एंट्री से ही लोगों के दिल जीत लिया था। सीजन के प्रीमियर पर सलमान के साथ शहनाज की मस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया। घर में भी शहनाज को कई बार कंटेस्टेंट की नकल उतारते देखा गया है।

इतना ही नहीं शहनाज कई बार बिग बाॅस को भी प्यार से धमकी देती दिखीं हैं। शहनाज को कई बार कौए से भी बात करते देखा जाता है। 

शहनाज का चुलबुलापन उन्हें और भी खास बनाता है। शहनाज ने घर में इंटरटेरमेंट का तड़का लगाया। वह मेहमानों की पसंदीदा भी रही हैं। 

टास्क जीतने की दीवानगी

एंटरटेनमेंट ही नहीं शहनाज के अंदर हर टास्क को जीतने की दीवानगी भी शो के अंदर देखने को मिली। वह हर टास्क में गर्मजोशी से हिस्सा लेते हैं। हमेशा अपनी टीम के लिए एक मजबूत कड़ी बने रहते हैं।

लव एंगल

शो में शुरुआत में शहनाज का पारस संग लव एंगल भी देखने को मिला था। हालांकि पारस संग उनका कनेक्शन ज्यादा देर नहीं चला। पारस के बाद शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया।

धीरे-धीरे शहनाज सिद्धार्थ के काफी नजदीक हो गई। शहनाज और सिद्धार्थ को अक्सर स्पेशल बाॅन्ड शेयर करते देखा गया। शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती और उनकी नोक-झोंक को भी फैंस ने काफी पसंद किया। फैंस उन्हें सिडनाज नाम दिया है। 

शो में दिखा शहनाज का हर रंग
 

बता दें कि शो में केवल शहनाज एक ऐसे पहले इंसान है जिसका हर रंग लोगों को देखने को मिला। एक ओर जहां सिद्धार्थ, शहनाज, आसिम और आरती की दोस्ती घर के अंदर एक मिसाल बनी। वहीं उनकी दुश्मन हिमांशी खुराना के घर में आने के बाद शहनाज का इमोशनल साइड भी शो में देखने को मिला। शहनाज-सिद्धार्थ की दोस्ती में आईं अप एंड डाउन ने भी काफी सुर्खियां बटौरी। कई टास्क में वह अपने स्टैंड के लिए दोस्तों से भी लड़ती दिखीं। 

गेम चेंजर

शहनाज ने टास्क में कई बार गेम को चेंज किया है। शहनाज ही घर की एक ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिनकी हर किसी के साथ बनती हैं। शहनाज का एक फिल्प सभी कंटेस्टेंट की गेम को बदल देता है। शो में कई बार देखा गया है कि शहनाज टास्क के दौरान कई तरह के फिल्प मारकर कई बार अपनों को भी दुख दे देती थीं। 

Smita Sharma