5 एक्टर्स जो अपने जबरदस्त फैशन सेंस से इंटरनेट पर कर रहे हैं राज, देखिए तस्वीरें
5/25/2023 12:51:00 PM

नई दिल्ली। फैशन शब्दों से ज्यादा जोर से बोलता है। चाहे वह एयरपोर्ट लुक हो या रेड कार्पेट लुक, हर कोई इस बात से गदगद हो जाता है कि उनकी पसंदीदा हस्ती ने क्या पहना है। और ये सेलेब्स अपने अंदाज से अपने दर्शकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होते। हमने अक्सर अभिनेत्रियों को अपने लुक्स के साथ प्रयोग करते हुए देखा है, लेकिन नवीनतम ट्रेंड ने पुरुष अभिनेताओं को हटकर कुछ बोल्ड फैशन स्टेटमेंट चुनते हुए देखा है।
विजय वर्मा
समय के साथ हमने उन्हें अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा है। कैजुअल लुक या रेड कार्पेट लुक की बात करें तो वह और भी बेहतर हो जाते हैं। विजय वर्मा अपने गाय नेक्स्ट डोर और फैशनेबल पर्सनालिटीज़ को अच्छेसे बैलेंस करना जानते है। जब बात फैशन की आती है तो वह अपने अंदाज में काफी कॉन्फिडेंट नजर आते हैं।
भुवन अरोड़ा
आजकल सबके जहन में जो नया नाम है वो है भुवन अरोड़ा! अपने बिंदास और बेबाक़ अंदाज से वह हाल में काफ़ी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका वॉर्डरोब क्लासिक और कंटेम्पररी लुक का कॉम्बिनेशन है। उनका व्यक्तित्व पानी की तरह किसी भी शैली में इतनी आसानी और सहजता से फिट होने वाला है।
आशिम गुलाटी
आशिम ने हमेशा अपने बेबाक अंदाज से हमें हैरान किया है। वह अपने फैशन विकल्पों के माध्यम से निडर होकर अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन करते हैं। केवल कपड़े ही नहीं, वह अपनी पसंद की एक्सेसरीज के विवरणों पर भी ध्यान देता है जो इसे एक ओवरऑल हिट बनाता है।
तुषार खन्ना
हाल के दिनों में उनका फैशन गेम टॉप पर रहा है। कैजुअल या डैपर रेड कार्पेट पहनावे में उनका अर्बन लुक थर्स्ट ट्रैप से कम नहीं है, जो फैशन पुलिस को उनके अंदाज से प्रभावित करता है। वह अपने लुक्स के साथ रचनात्मक रूप से प्रयोग कर रहे हैं जो दर्शकों पर एक बड़ा प्रभाव डालने की उनकी क्षमता को प्रदर्शित करता है।
ऋत्विक भौमिक
उनकी सरलता और तहज़ीब उनके ड्रेसिंग सेंस में स्पष्ट रूप से व्यक्त होती है। वह अपनी स्टाइल को बखूबी सबके सामने रखते है। आत्मविश्वास को बरकरार रखते हुए वह अपने हर फैशन लुक को शानदार बनाते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अरुणाचल के एथलीटों को वीजा न मिलने पर खेल मंत्री का सख्त रूख, एशियाई खेलों के लिए चीन दौरा रद्द किया

Recommended News

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

पहली बार रखने जा रहे हैं Radha Ashtami का व्रत, तो जाने लें ये नियम

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन