बॉलीवुड के भाईजान ने इंडस्ट्री में पूरे किए 35 साल, यहां पढ़ें Salman Khan के पॉपुलर डायलॉग्स

8/26/2023 2:17:38 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने चार्म से लाखों हसीनाओं के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर की देश की नहीं विदेशों में तगड़ी फैन फोलोइंग है। 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू करने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर लिए हैं। शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, एक्टिंग और चार्मिंग अंदाज से सुपरस्टार अकेले दम पर इंडस्ट्री पर राज करते हैं। सलमान खान ने साल दर साल ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सफलता का यह मुकाम हासिल किया है। वह हमेशा से बॉलीवुड में ट्रेंडसेटर सेटर रहे हैं। उनकी हेयर स्टाइल, डांस स्टेप्स से लेकर एक्शन और शर्टलेस अपीयरेंस तक स्क्रीन पर खूब पसंद किया जाता है। आज भी फैंस सलमान की स्टाइल के दीवाने हैं। इसी के साथ एक्टर अपने आइकॉनिक डायलॉग और वन-लाइनर्स के लिए भी जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में उनके 35 साल पूरे होने पर आज हम आपको सलमान खान के कुछ पॉपुलर डायलॉग्स बताने जा रहे हैं। 

 

1) दोस्ती का एक उसूल है मैडम...नो सॉरी, नो थैंक्यू
यह पॉपुलर डायलॉग सलमान की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से है, जिसमें उन्होंने अपनी उपस्थिति और प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। दोस्ती पर यह लाइन उनके सबसे पॉपुलर डायलॉग्स में से एक है और 36 साल बाद भी इस लाइन के फैंस दीवाने हैं।

 

2) एक बार मैंने कमिटमेंट कर दी, तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।
उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वांटेड' का यह डायलॉग सबसे लोकप्रिय है और आज भी दर्शक इसे बेहद पसंद करते हैं। अपने अद्वितीय स्वैग और गुस्से के साथ, सुपरस्टार ने वास्तव में अपने इस डायलॉग से पूरे देश का मन जीत लिया।

 

3) मुझपे ​​एक एहसान करना, मुझपे ​​कोई एहसान मत करना।
वन-लाइनर्स के लिए जाने जाने वाले सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' ईद 2011 में रिलीज़ में हुई। यह डायलॉग लोगों के बीच तुरंत हिट हो गया।

 

4) मेरे बारे में इतना मत सोचना, दिल में आता हूं समझ में नहीं
'किक' अपने म्यूजिर के अलावा, सलमान खान की दमदार स्क्रीन प्रजेंस और स्टंट के लिए भी जानी जाती है।यह डायलॉग इसी फिल्म का है, जो असल जीवन में भी उनसे मेल खाता है।

 

5) जिंदगी में तीन चीजें कभी कम आंकना नहीं - मैं, मैं और मैं खुद
यह डायलॉग कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म 'रेडी' का है। स्वभाव और किरदार दोनों से प्रेम होने के नाते, सलमान खान ने इस फिल्म में देश को एक ऐसा डायलॉग दिया जो कुछ ही समय में ट्रेंड बन गया। इस डायलॉग को देशभर के दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News