IMDB की 2022 की टॉप 10 फिल्मों में से 3 हैं ZEE5 पर अवेलेबल

7/14/2022 2:31:41 PM

नई दिल्ली। IMDb ने साल की अब तक की मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्म्स की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 1 जनवरी, 2022 और 5 जुलाई, 2022 के बीच रिलीज हुई फिल्में  शामिल हैं। इसमें वे फिल्में शामिल हैं जिन्हें IMDb पर 7 या उससे ज्यादा रेटिंग्स मिली है। इन टाइटल्स ने IMDbPro डेटा के आधार पर फोर वीक पोस्ट रिलीज़ विंडो के भीतर भारत में सबसे ज्यादा IMDb पेज व्यू जनरेट किया है।

 

विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस और ZEE5 पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर जैसे स्टार्स नजर आएं हैं। फिल्म कश्मीरी पंडितों की कहानी बताती है, जिन्हें 80 और 90 के दशक के अंत में घाटी से भागने के लिए मजबूर किया गया था। फिल्म ने सिनेमाघरों और ओटीटी पर असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया और कई लोगों के साथ तालमेल बिठाया। यह (8.3) रेटिंग के साथ IMDB की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

 

इसमें एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस 'आरआरआर (राइज रोअर रिवोल्ट)' को समीक्षकों और प्रशंसकों से समान रूप से प्यार मिला और फिल्म अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में रही। यह स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम से प्रेरित एक फिक्शनल स्टोरी है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया हैं। फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, ओलिविया मॉरिस, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी भी हैं। फिल्म की IMDb रेटिंग (8.0) है। फिल्म का तमिल, तेलुगु, कन्नड़ वर्जन ZEE5 पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।

 

इसमें अगला नाम नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित अमिताभ बच्चन अभिनीत 'झुंड' का है, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है और ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में बिग बी, विजय बरसे के रूप में हैं, जो नागपुर के एक स्पोर्ट्स टीचर हैं, जो झुग्गी-झोपड़ी में फ़ुटबॉल मूवमेंट का नेतृत्व करते हैं। इसमें सैराट एक्टर आकाश थोसर और रिंकू राजगुरु भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की IMDb रेटिंग (7.4) है और यह एक प्रेरणादायक कहानी है जिसे जरूर देखना चाहिए।

 

2022 की अब तक की टॉप 10 इंडियन फ़िल्में (उनकी IMDb रेटिंग के ऑडर में)

 

1. विक्रम: डिज्नी प्लस हॉटस्टार (8.6)
2. केजीएफ चैप्टर 2: अमेज़न प्राइम वीडियो (8.5)
3. कश्मीर फ़ाइल्स: ZEE5 (8.3)
4. हृदयम: डिज्नी प्लस हॉटस्टार (8.1)
5. RRR (राइज रोर रिवोल्ट): ZEE5 और नेटफ्लिक्स (8.0)
6. ए थर्सडे: डिज्नी प्लस हॉटस्टार (7.8)
7. झुंड: ZEE5 (7.4)
8. रनवे 34: अमेज़न प्राइम वीडियो (7.2)
9. गंगूबाई काठियावाड़ी: नेटफ्लिक्स (7.0)
10. सम्राट पृथ्वीराज: अमेज़न प्राइम वीडियो (7.0)

Content Writer

Deepender Thakur