''3 इडियट्स'' से लेकर ''डंकी'' तक, राजकुमार हिरानी ने इन फिल्मों से दर्शकों के दिलों में छोड़ी अद्वितीय छाप!

1/19/2024 10:42:11 AM

नई दिल्ली। राजकुमार हिरानी, एक ऐसे फिल्म निर्माता हैं जो हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों की सही नस पकड़ते हैं और यही वजह है कि वह लाजवाब सिनेमा पेश करते हैं। उनकी फिल्में हमेशा समाज का एक दर्पण होती हैं, और उनकी हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' उससे कुछ अलग नहीं है। जबकी डंकी दर्शकों के दिल जीत रही है, लेकिन फिल्म निर्माता के पास एक बड़ी फिल्मोग्राफी है, जो ऐसी सिनेमाई रतन से भरी हुई है। जहां राजकुमार हिरानी ने दर्शकों को वाकई दिल छू लेने वाला सिनेमा दिया है, वहीं उनकी फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यही कारण है कि वह 100% सफल ट्रैक रिकॉर्ड वाले एकमात्र निर्देशक हैं।

 

तो चलिए देखते हैं, राजकुमार हिरानी ने कौन-कौन सी फिल्में दी हैं जो दिल को छूने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई हैं।

1) डंकी:

डंकी के साथ, राजकुमार हिरानी ने सचमुच एक दिल को गहराई तक छू लेने वाली कहानी दी है, इस फिल्म में दोस्ती और अपने देश से प्यार को खूबसूरती से दर्शाया गया है। एक्शन सिनेमा की भीड़ में, निर्देशक ने एक प्यारी प्यार भरी कहानी लाई, जो दर्शकों के दिल को छू गई और वर्ल्डवाइड गहरा प्रभाव छोड़ने में भी सफल रही। ये फिल्म राजकुमार हिरानी और सुपरस्टार शाहरुख खान का पहला सहयोग है, और ये दोनो सिनेमा के बड़े नामों ने एक ऐसी फिल्म दी है जो ना सिर्फ दर्शकों के दिल को छू गई, बाल्की बॉक्स ऑफिस पर भी राज कर रही है लगभाग 460 करोड़ के जबर्दस्त कलेक्शन के साथ।

 

2) 3 इडियट्स
राजकुमार हिरानी निर्देशित 3 इडियट्स भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा ही नहीं बल्कि महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। आमिर खान, करीना कपूर खान, शरमन जोशी और आर माधवन स्टारर इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया और राजकुमार हिरानी की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा, इतना ही नहीं रिलीज के 15 साल बाद भी यह फिल्म ताजा हवा की तरह है। निर्देशक की नए जमाने के युवाओं को आकर्षित करने वाले कंटेंट ने जनता के दिलों में एक खास जगह बना लिया है और इसने बॉक्स ऑफिस नंबरों में योगदान दिया है। फिल्म ने दुनिया भर में 460 करोड़ का कलेक्शन कर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

 

3) पीके
2014 में रिलीज हुई पीके के साथ राजकुमार हिरानी असल में दर्शकों के लिए एक बहुत ही ताज़ा कहानी लेकर आये हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक ने आम आदमी के जीवन को नजदीक से छुआ है। फिल्म ने सभी आयु वर्ग के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और खूब तारीफें भी हासिल की। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी, ​​सौरभ शुक्ला और संजय दत्त जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं और इसने दुनिया भर में 769.89 करोड़ की कमाई की। यह आज के समय में अब तक की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म होने के साथ भारत में 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

 

4) संजू
राजकुमार हिरानी ने बायोग्राफिकल कॉमेडी-ड्रामा पर आधारित संजू के साथ असल में दर्शकों के दिलों को जीत लिया। एक असल जीवन की कहानी पेश करते हुए, यह फिल्म बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन की कहानी बताती है, खास कर के उनकी ड्रग एडिक्शन, 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट से जुड़े होने के कारण गिरफ्तारी, उनके पिता के साथ संबंध और एक्टिंग करियर पर ध्यान केंद्रित करती है। फिल्म में रणबीर कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। जबकि फिल्म को सभी द्वारा खूब प्यार मिला था, इसने दुनिया भर में 587 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी।

Content Editor

Varsha Yadav