Inside Photos: दिल वाला स्वेटर,सिर पर ताज और गाॅग्ल्स..बर्थडे गर्ल मालती मैरी ने दिखाया टशन,प्रियंका-निक ने यूं मनाया लाडली का 2nd बर्थडे

1/17/2024 12:54:00 PM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनस 2 साल की हो गई है। 15 जनवरी को निकयांका ने मालती मैरी का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पहले पूरे जोनस और चोपड़ा परिवार ने समंदर के किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।

वहीं शाम को एल्मो-थीम बर्थडे पार्टी होस्ट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ​चारो तरफ लाल और गुलाबी रंग की सजावट के साथ प्रियंका और निक ने फेमस कार्टून कैरेक्टर एल्मो थीम वाली पार्टी होस्ट की।

मालती के बर्थडे में हर चीज में एल्मो कार्टून की झलक देखने को मिली। यहां तक कि केक पर भी। पार्टी में बर्थडे गर्ल मालती मैरी पूरा टशन दिखाती नजर आईं। दिल वाला स्वेटर, चश्मा और सिर पर क्राउन पहने मालती मैरी बेहद ही क्यूट दिखीं। आइए डालते हैं मालती मैरी की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों पर एक नजर...

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma