सोनम कपूर के ससुर के साथ 27 करोड़ की ठगी, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

3/12/2022 4:54:19 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। इस बार एक्ट्रेस अपने ससुर की वजह से सुर्खियों में आ गई है। एक्ट्रेस के ससुर के साथ 27 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु व कर्नाटक से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनम के ससुर हरीश आहूजा की फरीदाबाद स्थित शाही एक्सपोर्ट फैक्टरी से 27 करोड़ 61 लाख की ठगी हुई है।

PunjabKesari
फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल ने कहा- साइबर ठगों ने हरीश आहूजा बनकर फर्जी कंपनी बना ली और करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर लिये। शिकायत मिलने के बाद फरीदाबाद की साइबर थाना पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद फरीदाबाद की साइबर थाना पुलिस ने इस मामले जांच शुरू की। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में दिल्ली निवासी मनोज एवं मनीष को 10 दिसंबर और प्रवीण कुमार और मनीष कुमार को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया। इसके बाद कर्नाटक के रायचूर जिले के इरगेरा गांव के गणेश परशुराम को 23 दिसंबर और मुंबई साहिन जोगलेकरवाडी के भूषण किशन, महाराष्ट्र के रायगढ के राहुल रघुनाथ को 29 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari
नीतीश अग्रवाल ने आगे कहा- महाराष्ट्र के पुणे जिले के गांव मुकाम पोस्ट के संतोष सीताराम जोत, तमिलनाडु के चेन्नई सुरेश कुमार को 29 दिसंबर गिरफ्तार किया गया। नई दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर के रहने वाले ललित को 23 दिसंबर गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज शाही कंपनी की फर्जी डीएससी बनवाकर कम्पनी के पैसे का अंतरण करता था। जांच में पाया गया कि उसकी आईडी से शाही कम्पनी के 27.61 करोड रुपए का लाइसेंस ट्रांसफर किया गया है। आरोपी प्रवीण कुमार वारदात में प्रयोग दस्तावेजों/संसाधनों को उपलब्ध कराने का काम करता था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News