सात फेरे..सिंदूर और हनीमून...निभाएगी जाएंगी सब रस्में पर नहीं होगा दुल्हा...11 जून को होगी सबसे अनोखी शादी

6/3/2022 4:40:37 PM

मुंबई. दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है। हर लड़की चाहती है उसे अच्छा पति मिले। हाल ही में गुजरात के वडोदरा से एक मामला सामने आया है। जहां की एक लड़की शादी तो कर रही है लेकिन कोई दूल्हा नहीं होगी। इस लड़की का नाम क्षमा बिंदु है, जिसकी उम्र 24 साल है। क्षमा खुद से ही शादी करने जा रही है।


11 जून को क्षमा की शादी है। क्षमा की मांग भी भरेगी और लाल जोड़ा भी पहनेगी। इस शादी में मेहमान भी होंगे, हालांकि ज्यादा लोग इस शादी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन दूल्हे राजा नहीं होंगे। इतना ही नहीं वह हनीमून पर जाएगी, पर अकेली। क्षमा  की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से हो रही है। क्षमा ने शादी के लिए लहंगा और पार्लर भी बुक कर लिया है। क्षमा के दोस्त उनका पूरा साथ दे रहे हैं।


क्षमा ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'बचपन से नहीं चाहती थी की मेरी शादी हो, लेकिन दुल्हन बनने की ख्वाहिश थी। इसलिए उसने ऐसा फैसला लिया जिससे उसकी दोनों चाहत पूरी हो सकें। इस तरह के विवाह को सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी कहते हैं। इस तरह की शादी को लेकर मैंने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या किसी देश की महिला खुद से शादी की होगी। लेकिन कोई नहीं मिला।'


क्षमा ने आगे कहा- 'वे देश में सोलो शादी करने वाली शायद पहली लड़की के तौर पर उदाहरण स्थापित करेंगी। उन्होंने बताया कि मेरे इस फैसले से कुछ लोग नाराज हैं, वह लोग भले ही इस शादी को गलत मानें, लेकिन मेरे माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने उसकी शादी को अपना आशीर्वाद दिया है। लोग उस इंसान से शादी करते हैं, जिससे वो प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए आत्म विवाह कर रही हूं। शायद अपने देश में मैं सेल्फ-लव का एक उदाहरण सेट करने वाली ऐसी पहली लड़की बनने जा रही हूं।' बता दें क्षमा गोत्री मंदिर में शादी करेगी। इसके बाद क्षमा अकेले ही हनीमून पर गोवा जाएगी।  जहां पर वह दो सप्ताह तक सिंगल एंजॉय करेगी। 

Content Writer

Parminder Kaur