विक्की गुप्ता और सागर पाल...सलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी,  लाॅरेंस बिश्ननोई के गुर्गों को भुज से मुंबई लेकर आई पुलिस

4/16/2024 12:23:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड के 'दंबग' सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही शूटर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस की मदद से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को 3 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता की उम्र 24 साल और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल महज 21 साल का है। दोनों आरोपियों को गुजरात से मुंबई फ्लाइट से लाया गया है।

 

 

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

 

 

इन तस्वीरों में एक आरोपी की झलक देखने को मिली है जिसे चेहरे पर काला कपड़ा ओढ़ा कर ले जाया जा रहा है। इस दौरान चारों तरफ कड़ी सुरक्षा भी की गई है। हर तरफ पुलिस के सिपाही नजर आ रहे हैं।


बता दें कि दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से इसकी प्लानिंग कर रहे थे।हरिग्राम इलाके में स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट में आरोपियों ने किराए पर फ्लैट लिया था। साजिश को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की चार बार रेकी की थी।

 

Content Writer

Smita Sharma