फंक्शन में टीवी की बहुओं ने ढाया हुस्न का कहर, रश्मि-मौनी सहित दिखे ये सैलेब्स

11/6/2017 1:41:49 PM

मुंबई: 17वे इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड का हाल ही में आयोजन किया गया। जिसमें टीवी की बहुओं का जलवा देखने को मिला। लंबे टाइम बाद अवॉर्ड फंक्शन में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी यानी स्मृति ईरानी नजर आईं।

स्मृति इस दौरान रेड एंड ब्लू कलर की साड़ी पहने रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आईं।

अवॉर्ड शो रश्मि देसाई स्टनिंग लुक में दिखीं। उन्होंने इस दौरान गोल्डन कलर का वन साइड शोल्डर वाला हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था।

वहीं 'नागिन' फेम मौनी रॉय ने लाइट ग्रे एंड रेड कलर का डीप नेक वाला लॉन्ग गाउन कैरी किया।

इस ब्यूटीफुल लुक में मौनी रेड कार्पेट पर पोज देतीं नजर आईं। अवॉर्ड शो में ऋत्विक धनजानी, आशा नेगी, काम्या पंजाबी, जेनिफर विंगेट, किश्वर मर्चेंट सहित कई सेलेब्स यहां नजर आए।