ये तो हद हो गई: पहले शादी फिर पढ़ाई...13 साल के बच्चे की ज़िद के आगे घर वालों ने टेके घुटने, करवाया निकाह

2/24/2024 3:54:24 PM

मुंबई: शादी की सही उम्र क्या है और क्या होनी चाहिए इसे लेकर बहस अक्सर देखने को मिलती। शादी की सही उम्र को लेकर हर किसी की राय अलग है। बहुत से समाज ऐसे भी हैं जो अपनी पुरानी परंपराओं के अनुसार शादी ब्याह की उम्र और रस्में हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है बच्चे की जिद के चलते माता पिता उसकी शादी करने पर ही मजबूर हो जाएं। इतना ही नहीं शादी की तयशुदा उम्र में नहीं बल्कि महज 13 साल की उम्र में। जी हां,पाकिस्तान में एक ऐसी ही शादी हुई है जिसमें दो बच्चे दूल्हा दुल्हन बने और निकाह रचाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salaam! Pakistan (@salaam_pakistan)

 

सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें 13 साल का बच्चा दूल्हा बना नजर आ रहा है। वहीं उसकी दुल्हन 12 साल की है।  न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बच्चे ने अपने अम्मी अब्बू के आगे शर्त रख दी थी कि जब तक शादी नहीं होगी वो आगे पढ़ाई नहीं करेगा। बच्चे की इस जिद के आगे माता पिता ने घुटने टेक दिए और निकाह हो गया।

बता दें कि  पाकिस्तान में निकाह की उम्र लड़के के लिए 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल तय की गई है। उसके बावजूद माता पिता ने ये शादी कर दी। 

Content Writer

Smita Sharma