''आई लव यू माय शोना'' 11 महीने की हुईं बेटी जियाना तो चारू ने खूब लुटाया प्यार, पटियाला सलवार सूट में क्यूट दिखीं सुष्मिता सेन की भतीजी

10/1/2022 1:06:32 PM

मुंबई: एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन टीवी के चर्चित कपल्स में से एक हैं। चारू-राजीव ने साबित किया कि अगर एक-दूसरे से सच्चा प्यार तो लाख मनमुटाव होने के बावजूद भी रिश्ता जीत हासिल कर लेता है। बेटी जियाना संग खुशी -खुशी जिंदगी बिता रहे इस कपल के बीच जून 2022 में मनमुटावा हुआ। बात तलाक तक पहुंच गई थी लेकिन कहते हैं ना प्यार सच्चा हो तो हर गिले शिकवे दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari

कठिन दौर से गुजरने के बाद, दोनों ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। अब कपल अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।

PunjabKesari

वहीं आज कपल की नन्हीं परी 11  महीने की हो गई है। ऐसे में चारू ने बेटी एक प्यारी सी वीडियो शेयर की। शेयर किए वीडियो में चारू जियाना को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari

वहीं नन्हीं जियाना हैप्पी मूड में बिस्तर पर कूदती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान लियाना के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। लुक की बात करें तो लियाना रेड चूड़ीदार कुर्ता व्हाइट पटिलाया सलवार और एक मैचिंग दुपट्टे में बेहद प्यारी लग रही थीं।

PunjabKesari

 

वीडियो के साथ चारू ने लिखा-'11 महीने की शुभकामनाएं मेरे जान ❤️🧿विश्वास नहीं हो रहा है कि आप बहुत जल्द 1 साल के होने जा रहे हैं... आई लव यू माय शोना। मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

 

पैचअप के बाद अब राजीव पत्नी पर सबकुछ वारने को तैयार हैं। राजीव ने पत्नी चारु के लिए नेल स्पा खोलने की इच्छा जताई है। इसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में एक व्लाॅग के जरिए दी। राजीव सेन ने कहा-'मैं चारु के लिए एक नेल स्पा खोलने की सोच रहा हूं। मुझे लगता है कि यह ऐसी चीज है जिसे चारू बहुत पसंद करेंगी। वह अपने नाखून सेट करना बहुत पसंद करती हैं। जब भी मैं उनके साथ नेल स्पा कराने जाता हूं तो वे हमेशा पैक रहती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News