Wedding anniversary : ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को हुए आज 10 साल....

4/20/2017 2:46:24 PM

मुंबईः बॉलीवुड की टॉप कपल्स में से एक ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को आज पूरे 10 साल हो गए। आज ही के दिन साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने सात फेरे लिए। दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार होते हैं। वक़्त के साथ दोनों का रिश्ता और भी मजबूत बनता जा रहा है। ये दोनों एक दूसरे के लिए जितने ख़ास हैं इनकी लव स्टोरी उतनी ही दिलचस्प है। ऐश्वर्या अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी हैं लेकिन इनकी उम्र इनके प्यार के बीच कभी नहीं आई। दोनों ने ज़माने की परवाह ना करते हुए एक-दूसरे से साथ सात फेरे लेने की ठानी।

बता दें ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। अराध्या की उम्र पांच साल है। उसका जन्म 16 नबंबर 2011 को हुआ था।  

अभी और ऐश ने पहली बार साल 2000 में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में काम किया था। दोनों शुरुवात में पहले सिर्फ दोस्त थे लेकिन धीरे धीरे दोनों करीब आते गए और इनकी लव स्टोरी ख़बरों में छाने लगी। फिल्म ‘उमराव जान’ और फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरा रे’ के दौरान ये खबरें और भी पक्की हो गयी।