B''Day Spcl: बाहुबली एक्टर के 40th बर्थडे पर जानिए उनसे जुड़े 10 इंट्रेस्टिंग फैक्ट

10/23/2019 11:34:22 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। प्रभास, नाम ही कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। आज इस सुपरस्टार का 40वां बर्थडे है। वह नए जमाने के सुपरस्टार हैं जिनके बारे में दुनिया आजकल बात कर रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, हर जगह उनकी फैन फॉलोइंग है। सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली’ से लेकर मेगा हिट 'साहो’ के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह किसी भी इंडस्ट्री में, किसी भी तरह की फिल्म में काम कर सकते हैं। 

कम रेटिंग और खराब पब्लिसिटी के बावजूद, ’साहो’ के हिंदी एडिशन ने 160 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इससे उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा हो जाता है। प्रभास का यह स्टारडम कई लोगों के लिए रातोंरात लगता है लेकिन प्रभास को तेलुगु सिनेमा में एक दशक से अधिक समय हो गया है। उनके पास अपनी अलग फैन फॉलोइंग है और उन्होंने ऐसी कई फिल्में की हैं जो ब्लॉकबस्टर रही हैं। प्रभास के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट:-

1. प्रभास का असली नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति है।

2. प्रभास राजकुमार हिरानी की फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और '3 इडियट्स' को 20 से ज्यादा बार देखा है।

3. वह पहले साउथ इंडियन एक्टर हैं, जिनकी मैडम तुसाद, म्यूजियम बैंकॉक में मोम की प्रतिमा है।

4. प्रभास की ऑल टाइम फेवरेट तेलुगु फिल्म उनके चाचा कृष्णम राजू की 'भक्त कन्नप्पा' हैं, जो 1976 में रिलीज़ हुई थी।

5. हॉलीवुड के उनके पसंदीदा अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो हैं।

6. प्रभास ने अजय देवगन की 2014 की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की, लेकिन इस फिल्म में उनका बहुत छोटा एपीरियंस था।

7. प्रभास ने हिट फ्रेंचाइजी 'बाहुबली' की बदौलत जीक्यू मैगज़ीन द्वारा 2017 की मोस्ट इंफ़्लुएंशियल यंग की लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया।

8. उनका फैवरेट फ़ूड बिरयानी है और फैवरेट कलर ब्लैक है।

9. अब तक, उन्हें  6000 से ज्यादा मैरिज प्रपोजल मिल चुके हैं।

10. प्रभास कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो अपना करियर होटल इंडस्ट्री में बनाना चाहते थे। ये बात खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी।

Edited By

Akash sikarwar