प्रोड्यूसर के मुरलीधरन की हार्ट अटैक से मौत..सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए जुबिन नौटियाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

12/3/2022 7:03:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज एक के बाद एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वहीं ओडिया की दिग्गज एक्ट्रेस झरना दास भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। तो एक तरफ बाॅलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल घर में सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर, कोहनी और पसली पर उन्हें गहरी चोटें आई। इस खबर से फैंस का दिल टूट गया। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही...  


 

शादी की सालगिरह पर प्रियंका-निक का एक दूजे के लिए खास पोस्ट

1 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैंस की निगाहें कपल के पोस्ट पर रही हैं और एनिवर्सरी पर निकयंका के पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया। निक और प्रियंका ने एक दूसरे को सालगिरह विश करते हुए खास पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

 

Ex गर्लफ्रेंड ने सलमान पर फिर लगाए गंभीर आरोप 

एक्ट्रेस सोमी अली अपनी लव लाइफ को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। वह कई बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को लेकर चौकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। अब हाल ही में एक बार फिर सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिना नाम लिए सलमान खान पर बड़ा हमला किया है।

 

उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख खान 
 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपने ही अंदाज को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान ने मक्का जाने की ख्वाहिश जताई थी और उनकी ये इच्छा भी अब पूरी हो गई है। हाल ही में उमराह के लिये मक्का पहुंचे किंग खान की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

 

 

आयुष्मान के सामने सिसक- सिसक कर रोने लगीं शहनाज
 

करीबी दोस्त और बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला को खोने के बाद शहनाज भले ही अपने जिंदगी में आगे बढ़ गई है, लेकिन वह कभी भी उनकी यादों को भुला नहीं पाएंगी। अक्सर कई मौकों पर उन्हें दोस्त सिद्धार्थ को याद करते हुए रोते देखा गया। अब हाल ही में एक बार फिर शहनाज अपने चैट शो देसी वाइब्स में एक्टर आयुष्मान खुराना बात करते हुए इमोशनल हो गईं।

 

फिल्म निर्माता के मुरलीधरन की हार्ट अटैक से मौत 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का अचानक निधन हो गया है। उनकी मौत घर में दिल का दौरा पड़ने से हुई है। प्रोड्यूसर के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स और फैंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए मुरलीधर को श्रद्धांजलि दी है।

 

घर पर सीढ़ियों से फिसले सिंगर जुबिन नौटियाल, अस्पताल में भर्ती
 

बाॅलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। जुबिन दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। गुरुवार की सुबह वह घर पर सीढ़ियों से गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस खबर को जानने के बाद फैंस सिंगर की सलामती की दुआएं कर रहे हैं।

 

 

15 साल की बच्ची ने 'मिस मार्वल' फेम मोहन कपूर पर लगाए संगीन आरोप
 
फिल्म 'मिस मार्वल' में काम कर चुके मशहूर एक्टर मोहन कपूर पर संगीन आरोप लगे हैं। एक 15 साल की बच्ची ने मोहन पर  लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बच्ची ने सोशल मीडिया के जरिए यह चौकाने वाला खुलासा किया है और बताया कि मोहन की एक्स गर्लफ्रेंड को भी ये सब पता था, लेकिन उन्होंने सब कुछ जानते हुए भी कुछ नहीं किया।

 

हंसिका मोटवानी के हाथों लगीं साजन के नाम की मेहंदी
 

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही अपने बिजनेसमैन मंगेतर सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लेने वाली हैं। कपल की शादी की प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो गई हैं। हंसिका के हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी भी रच गई है, जिसकी कुछ झलकियां हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 

दिग्गज एक्ट्रेस झरना दास का निधन
 
फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई हैं। ओडिया की दिग्गज एक्ट्रेस झरना दास का निधन हो गया है। 1 दिसंबर की रात कटक के चांदनी रोड स्थित उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन से ओडिया इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी झरना दास के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

 

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाया प्रियंका का नमस्ते स्टाइल
 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने लुक से लोगों का दिल जीतती हैं। फिर वो चाहे कोई इवेंट में हो या कैजुअल लुक हो। बीते गुरुवार देसी गर्ल को हाल ही में देसी गर्ल को साऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने स्टनिंग लुक से लोगों को इम्प्रेस करती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News