अंकिता-रेहा के बाद अब कृति सेनन ने सुशांत की याद में लिखा ऐसा पोस्ट, पढ़कर भर आएंगी आपकी आंखें

7/15/2020 11:45:02 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना बीत चुका है। हालांकि सुशांत के चाहने वाले और उनके को-स्टार्स उन्हें याद कर रहे हैं। हर कोई सुशांत को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं कभी सुशांत संग अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहने वाली कृति सेनन ने भी एक्टर के निधन के एक महीने बाद सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर कर उन्हें याद किया है।

कविता में कृति ने लिखा-'और एक दोषी हंसी के बीच जिसने आगे बढ़ने का नाटक किया, उसकी आंखों ने वास्तविकता के आंसू बहाए और उसके सभी भ्रमों को तोड़ दिया।' इस कविता को पढ़कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सुशांत को कितना याद कर रही हैं। 

कृति के इस पोस्ट पर डब्बू रतनानी, उनकी बहन नूपुर सेनन, मुकेश छाबड़ा जैसे सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कृति की इस पोस्ट पर लिखा-'तुम सुशांत को याद कर रही हो ना, मैं तुम्हारी फीलिंग समझ सकती हूं। मजबूत रहो।'इससे पहले अंकिता लोखंडे और रेहा चक्रवर्ती ने भी सुशांत के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था।

बता दें कि कृति साल 2017 में आई फिल्म राब्ता में सुशांत के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया था लेकिन इस फिल्म से दोनों की रियल लव-स्टोरी शुरु हो गई थी । साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। कई बार एक साथ स्पॉट किए गए थे। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद भी आई। कृति और सुशांत एक दूसरे के साथ वेकेशंस पर भी जाते थ । कई बार कृति को सुशांत के फार्म हाउस पर भी देखा गया। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे लेकिन जब सुशांत ने फिल्म केदारनाथ में काम किया तो उनका नाम सारा अली खान से जुड़ गया। उस दौरान कृति उनकी लाइफ से चली गई थीं। साल 2020 में 21 जनवरी को कृति को सुशांत के घर देखा गया।

Smita Sharma