कौन है कैटरीना कैफ की प्रेरणा?

3/30/2016 11:41:39 AM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मशहूर टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियस को अपने लिए प्रेरणा मानती हैं। कैटरीना ने कहा, "मुझे इंदिरा गांधी और सेरेना विलियस के पर्सनालिटी बहुत प्रेरक लगती हैं।" उन्होंने एेसे क्षेत्रों में मिसाल कायम की है जिसमें पुरूषों का प्रधानता रही है।

''धूम 3'' की अभिनेत्री कैटरीना ने अपने अभिनय कैरियर में सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चखा है और उन्हें मेहनती अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘एक महिला के तौर पर हमें कई तरह की असुरक्षा, अनिश्चितता भरे पलों से गुजरना होता है। हमें यह तक पता नहीं होता कि हमारी जगह क्या है या अपने जीवन में हम क्या करना चाहते हैं। हम जहां भी होते हैं और जो कुछ भी कर रहे होते हैं वही काफी होता है।’’ 

''राजनीति'' की अभिनेत्री के अनुसार हर शस को अन्य लोगों के प्रति हमेशा मददगार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा लोग भेदभाव को बदल देते हैं। यह आगे बढऩे का तरीका है। इससे लोगों की मानसिकता में बदलाव आएगा। मुझे लगता है कि शिक्षा के जरिए ही हम लोग सबसे बड़ा बदलाव ला सकेंगे। ज्ञान से हमें शक्ति हासिल होती है।  कैटरीना मुंबई में आयोजित ‘लॉरियल पेरिस वुमेन ऑफ वर्थ’ पुरस्कार समारोह में बोल रही थीं।

 इस दौरान वहां लॉरियल की दो अन्य ब्रैंड एंबेसडर सोनम कपूर और एेश्वर्या राय बच्चन भी मौजूद थीं। इस दौरान अलग अलग क्षेत्र की आठ महिलाओं को समानित किया गया जिसमें सुपर्णा गुप्ता को सामाजिक प्रभाव समान, ललिता प्रसिदा श्रीपदा श्रीसाई को विज्ञान एवं अन्वेषण के क्षेत्र में समानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News