इस वजह से रणबीर को पापा समझ बैठी थीं नन्हीं आराध्या!

10/24/2016 2:40:31 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पहली बार साथ काम कर रहे रणबीर-ऐश्वर्या को खास तौर से पसंद किया जा रहा है। हाल ही में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में मज़ेदार खुलासा किया।

नहीं लेंगे अरबाज-मलाइका अब तलाक, फोटो ने सब को कर दिया सरप्राइज

ऐश्वर्या ने बताया कि एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी बेटी आराध्या ने रणबीर को पीछे से गले लगा लिया। ऐश्वर्या की मानें तो रणबीर ने वैसे ही जैकेट और कैप पहनी थी जैसी उसके पिता अभिषेक बच्चन पहना करते हैं। ऐश्वर्या ने जब आराध्या से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो रणबीर को गलती से पापा समझ बैठी थी।

आराध्या रणबीर को अंकल के बजाय आरके बुलाना पसंद करती हैं। ऐश्वर्रा ने कहा," आराध्या को रणबीर के साथ तमाशा फिल्म के मटरगस्ती गाने पर डांस करना अच्छा लगता है।" आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी महीने दीवाली पर 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News