Kangana से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक, इन सेलेब्स ने किया Priyanka Chopra का समर्थन

3/29/2023 12:38:29 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रियंका चोपड़ा के हालिया बयान ने एक बार फिर से बॉलीवुड में हो रही राजनीति और गुटबाजी का मुद्दा उठा दिया है। जब से एक्ट्रेस ने कहा है कि बॉलीवुड में उनके खिलाफ गुटबाजी शुरू गई थी , उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था और काम नहीं मिल रहा था, तब से प्रियंका के सपोर्ट में कई सेलेब्स आ गए है। कंगना रनौत, विवेक अग्निहोत्री से लेकर अमाल मलिक ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। 

 

प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे ये सेलेब्स
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हॉलीवुड का रुख क्यों कर लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके खिलाफ बॉलीवुड में गुटबाजी और राजनीति होने लगी थी। प्रियंका को उनके मन मुताबिक काम मिलना बंद हो गया था और कोने में धकेलने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद जब उन्हें हॉलीवुड से ऑफर आया तो उन्होंने तुरंत वहां जाने का फैसला कर लिया।

सुनिए प्रिंयका ने क्या कहा

प्रियंका के बयान के बाद बॉलीवुड में इसे लेकर नई बहस शुरू हो गई है। कंगना रनौत ने इस मामले में करण जौहर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रियंका को बैन कर दिया था जिसके कारण उन्हें यह देश और फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर हॉलीवुड जाने का फैसला किया।

विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका को सपोर्ट करते हुए कहा कि "जब इंडस्ट्री में बड़े लोग किसी को बुली करते हैं, झुकाते हैं तब कुछ लोग हिम्मत हार जाते है और सरेंडर कर देते है। कुछ ड्रग्स लेने लगते हैं तो कुछ अपनी जिंदगी ही खो देते हैं। बुली गैंग को हरा पाना नामुमकिन है बहुत कम लोग होते हैं जो यहां से निकलकर अपनी ही अलग दुनिया बनाते है वहीं रियल लाइफ स्टार्स होते हैं।"

अपूर्व असरानी ने कहा कि प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ा और उनकी कंडीशन सुशांत और परवीन बाबी जैसी नहीं हुई, यह एक्ट्रेस की बहुत बड़ी जीत है। <

/p>

अमाल मलिक ने भी किया प्रियंका को सपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा यह मामला काफी गरमाने लगा है अब देखना होगा कि और लोग इसपर कैसा रिएक्ट करते हैं। बता दें कि साल 2016 में प्रियंका ने गंगाजल फिल्म के बाद हॉलीवुड का रुख कर लिया। वह जल्द ही 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' में दिखाई देंगी।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News