पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर के साथ रोमांस करेगी तारा सुतारिया

9/20/2016 5:38:23 PM

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री तारा सुतारिया सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्राफ के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर वर्ष 2012 में प्रदर्शित अपनी सुपरहिट फिल्म ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर’ बनाने जा रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्राफ की मुख्य भूमिका होगी। 

करण जौहर काफी समय से टाइगर के अपोजिट अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। चर्चा है कि करण को अब टाइगर के अपोजिट अभिनेत्री मिल गयी है। चर्चा है कि तारा सुतारिया इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट होंगी। वर्ष 2011 में ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ के जरिए तारा ने छोटे परदे पर अपनी शुरुआत की थी। 

इसके बाद उन्होंने कुछ शो भी किए। अब बड़े परदे पर उन्हें अवसर मिला है। स्टुडेंट ऑफ द ईयर के जरिये आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को ब्रेक मिला था और आज ये तीनों बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुके हैं। तारा को भी यही उम्मीद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News