video: अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ये क्या करते दिखे टाइगर श्रॉफ?

3/31/2016 4:57:36 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के डांस के हुनर को सब जानते है। वहीं टाइगर की अपनी गर्लफ्रैंड दिशा पटानी के साथ डांस प्रैक्टिस करते हुए की एक वीडियो सामने आई है। असल में खबर है कि टाइगर अपनी गर्लफ्रैंड दिशा पटानी के साथ एक डांस सोंग करते हुए नज़र आ सकते है। बस इसीलिए वो वीडियो में डांस प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहा हैं।

यह वीडियो डांस ट्रैनर परेश शिरोडकर ने अपलोड किया है। आपको बता दें कि टाइगर की गर्लफ्रैंड दिशा पटानी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म बायोपिक ''एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'' में डेब्यू में नज़र अाने वाली है। इस फिल्म में सुशांत सिंह भी है। यह फिल्म भारतीय क्रिक्रेटर एमएस धोनी पर बन रही।

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ हाल ही में मुंबई के सुबुरबन मल्‍टीप्लेक्स में एक साथ दिखाई दिए थे, जहां पर वह उनके साथ मूवी डेट पर आए थे। इस हॉट एंड क्यूट कपल की जोड़ी का नए गाने में पेयर बनता है, तो दर्शक इस कपल को जरूर पसंद करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News