गर्लफ्रैंड के साथ पहले की मस्ती फिर मीडिया को देख हुए रफ्फू-चक्कर

9/1/2016 12:42:09 PM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आजकल अपनी गर्लफैंड के साथ काफी चर्चा में हैं। हम बात कर रहे हैं दिशा पटानी की। दिशा और टाइगर को कई बार एक साथ स्पाॅट किया गया है लेकिन दोनोंं ने अभी तक अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं की है। बता दें कि टाइगर और दिशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें किसी रिजॉर्ट की लग रही हैं। तस्वीरों को देखकर एेसा लग रहा है जैसे दोनों ने एक साथ वेकेशन प्लान किया हो। 
 
बीते रोज टाइगर मुंबई एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड दिशा के साथ नजर आए लेकिन जैसे ही उन्होंने मीडिया को देखा तो दोनों मीडिया से बचते हुए नजर आए। वैसे एेसा पहली बार नहीं हुआ। कुछ दिनों पहले दोनों एक रेस्त्रां में डिनर करने पहुंचे थे लेकिन जब उन्होंने मीडिया फोटोग्राफर्स को देखा तो दिशा को वहीं छोड़ा और खुद कार में बैठकर रवाना हो गए।
 
अापको बता दें कि दिशा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एम एस धोनी पर बन रही  फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 30 सिंतबर को रिलीज होगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News