विवादित बयान के चलते इस कन्नड़ एक्टर को शख्स ने मारी चप्पल, वीडियो हुआ वायरल
12/20/2022 10:21:13 AM
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स है जो अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार तो उन्हें फैंस गुस्से का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अब कन्नड़ फिल्मों के स्टार दर्शन के ऊपर एक शख्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दर्शन को शख्स ने मारी चप्पल
दरअसल, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को एक कार्यक्रम के दौरान शख्स ने चप्पल मारी है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी भीड़ के बीच किसी ने उन पर चप्पल फेंककर मारी है। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई और इस हादसे से सभी शॉक्ड हो गए। वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा है। लोग उस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
😣💔#WeStandWithDbosspic.twitter.com/zHXZhue0v9
— GODZILLA (@NTR_AA_GODZILLA) December 19, 2022
फिल्म के प्रोमोशन के दौरान हुआ हमला
बता दें कि कार्यक्रम में दर्शन अपनी फिल्म क्रांति का प्रमोशन करने पहुंचे थे। एक्टर होसपेट में अपनी फिल्म की टीम के साथ मौजूद थे। सभी लोग क्रांति का गाना लॉन्च करने के लिए इकठ्टा हुए थे। फैंस की भी काफी भीड़ थी। एक्टर जैसे ही स्टेज पर पहुंचते हैं उन पर चप्पल से हमला हो जाता है।
No filter pic.twitter.com/tliTlJ87Or
— ಟ್ರೋಲ್ ಹೈಕ್ಳು (@TrollHaiklu) December 8, 2022
देवी को लेकर दिया था विवादित बयान
दर्शन कन्नड़ इंडस्ट्री के सबसे विवादित एक्टर में से एक हैं। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर विवाद खड़ा करते रहते हैं। इस बार भी उन्हें अपने एक विवादित बयान का खामियाजा भुगतना पड़ा है। दर्शन ने एक इंटरव्यू दौरान कहा था कि भाग्य की देवी आपका दरवाजा नहीं खटखटाती। अगर वह दरवाजा खटखटाए तो उसे पकड़ लीजिए और घसीटकर कमरे में ले जाइए। वहां आप उसके सारे कपड़े उतार दीजिए। इसी बयान को लेकर लोगों में दर्शन के खिलाफ गुस्सा है और वह एक्टर की जमकर आलोचना कर रहे हैं।