कमाई के मामले में साउथ का ये स्टार है बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स से भी आगे

1/12/2023 5:09:16 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'वारिसु' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विजय के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है। विजय एक साल बाद फिल्म 'वारिसु' में नजर आ रहे हैं। पिछली बार वे 2021 में आई फिल्म 'बीस्ट' में एक्टिंग करते नजर आए थे। बता दें कि फैंस के बीच थलापति विजय को लेकर काफी क्रेज है। दर्शक एक्टर के एक्शन से लेकर कॉमेडी करने के अंदाज को बेहद पसंद करते हैं।

थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्में
पिछले दस सालों में विजय ने करीब 11 फिल्मों में हीरो का किरदार निभाया है। अभिनेता द्वारा की गई फिल्मों में से सिर्फ एक फिल्म को छोड़कर बाकी सभी ने बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। आज हम आपको विजय की पिछले 10 सालों में आई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. थलाइवा
एएल विजय के निर्देशन में बनी फिल्म यह फिल्म 2013 में आई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। मात्र 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 83 करोड़ रुपये की कमाई की।

2. जीला
2014 में आई इस फिल्म ने लोगों को काफी एंटरनेट किया था। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 85 करोड़ की बिजनेस किया। इसी साल विजय की एक और फिल्म कत्थी  भी रिलीज हुई ,जो सुपरहिट साबित हुई। 

3.पुली
चिम्बु देवेन के डायरेक्शन में बनी यह 2015 में आई। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 101 करोड़ रुपये ही कमाने में कामयाब हो पाई। 

4. थेरी
विजय की फिल्म थेरी 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की।  इस में एक्टर पुलिसअफसर के किरदार में नजर आए थे।

5. मार्शल और भैरवा
साल 2017 में विजय की एक साथ दो फिल्में रिलीज हुईं थी। भैरवा ने 140 करोड़ की कमाई की वहीं मार्शल ने 260 करोड़ का कलेक्शन किया। मार्शल में विजय एक साथ तीन किरदार में नजर आए थे और इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

6. सरकार
ए आर मुर्गदास की फिल्म सरकार 2018 में रिलीज हुई। 110 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस 253 करोड़ का कलेक्शन किया।

7. बिगिल
एटली के निर्देशन में बनी फिल्म बिगिल ने भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था। 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ की बिजनेस किया। इस फिल्म में विजय महिला फुटबॉल टीम का निर्देशन करते हैं।

8. मास्टर
विजय की यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई। जि,ने कोरोना के बाद सिनेमाघरों में रिकॉर्ड कमाई की। 135 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 300 करोड़ की कलेक्शन किया।

9. बीस्ट
नेल्सन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पंसद किया और सराहा। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

 अब दर्शक विजय की इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं यह देखने लायक होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News