ठीक एक महीने पहले दुनिया को अलविदा कह गए थे इरफान, पति की याद में भावुक हुईं सुतापा, शेयर की तस्वीरें
5/30/2020 5:43:43 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर इरफान खान के निधन को ठीक एक महीना पूरा हो गया है। 29 अप्रैल को एक्टर दुनिया से अलविदा कह गए थे, उनके निधन की खबर के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस के घरों में मातम छा गया था। अब एक महीना पूरा होने पर उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
इरफान की पत्नी सुतापा ने उनकी याद ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा, गलत और सही विचारों के परे भी एक फील्ड है। हम आपको वहीं मिलेंगे। जब आत्मा उस घास में लेटी होगी तो दुनिया में बात करने के लिए बहुत कुछ होगा।" बस कुछ ही समय की बात है. मिलेंगे और बातें करेगे।
काम की बात करें तो इरफान खान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर और राधिका मदान नजर आईं थी।