United Kacche में दर्शकों को हंसाने के लिए आ रहे हैं सुनील ग्रोवर, इस दिन OTT पर होगी रिलीज

3/26/2023 12:33:59 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जबरदस्त कॉमेडी से हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर करने वाले सुनील ग्रोवर अपनी एक्टिंग के लिए काफी जाने जाते हैं। सुनील जल्द ही जी 5 की अपकमिंग सीरीज 'यूनाइटेज कच्चे' में नजर आएंगे। इस 8 एपिसोड की सीरीज में सुनील के अलावा सतीश शाह,सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मानव शाही द्वारा निर्देशित यह सीरीज का 31 मार्च 2023 को स्ट्रीम होगी।    

'यूनाइटेड कच्चे' पंजाब के तेजिंदर 'टैंगो' गिल (सुनील ग्रोवर) की कहानी है, जो एक बेहतर जीवन के लिए  विदेश जाने का मन बना लेता है। वह अपने पिता से विरासत में मिले इस सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। अपनी पुश्तेनी जमींन गिरवी रखने के बाद टैंगो को इंग्लेंड जाने का मौका मिलता है लेकिन वहां जाकर उसे तुंरत अपनी गलती का एहसास होता है। सीरीज कई ऐसे भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की कहानी को उजागर करती है जो इंग्लैंड के स्थायी निवासी नहीं हैं और इसलिए उन्हें 'कच्चे' के रूप में जाना जाता है। वे वैध कागजी कार्रवाई के बिना अवैध अप्रवासियों के रूप में विदेश में बस जाते हैं, अधिकारियों से लगातार छिपते हुए दैनिक मजदूरी पर हाथ से हाथ मिलाते हुए जीवन गुजारते करते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)

सुनील ग्रोवर ने अपनी सीरीज के बारे बताते हुए कहा कि "सनफ्लॉवर की सफलता के बाद, मैं इस उम्मीद के साथ यूनाइटेड कच्चे के लिए फिर से ज़ी5 के साथ जुड़ कर काफी खुश हूं  और उम्मीद करता हूं कि हमारे दर्शक हमारी इस नई सीरीज के लिए भी हमें उतना ही प्यार देंगे।'यूनाइटेड कच्चे' विभिन्न देशों और धर्मों के सभी अवैध प्रवासियों के एकीकरण का संदेश देता है जो एक परिवार बन जाते हैं क्योंकि वे एक ही संघर्ष से गुजर रहे हैं, इसलिए इस सीरीज में आप एक भारतीय व्यक्ति, एक पाकिस्तानी युगल और एक बांग्लादेशी जोड़ी को एक साथ रहते हुए देखेंगे।" 'यूनाइटेड कच्चे' 31 मार्च से विशेष रूप से जी5 पर स्ट्रीम होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News