खुद को संघर्षरत कवि मानते हैं शाहरुख खान
7/24/2016 10:12:00 AM
मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान खुद को संघर्षरत कवि मानते हैं। शाहरुख खान ने‘वन डायरेक्शन’के स्टार जयन मलिक से प्रेरित होकर युवतियों के लिए एक कविता लिखी है।
शाहरुख ने एक किताब के लोकार्पण के अवसर पर कहा, ''मैं भी एक संघर्षरत कवि हूं। मैंने अपने शौक को गंभीरता से समय नहीं दे पाया हूं।'' उन्होंने कहा, ''मैंने लड़कियों के बारे में जयन मलिक का एक अछ्वुत उद्धरण पढ़ा था। उनके विचारों और लेखन से प्रभावित होने के कारण मैं लंदन में उनसे मिला। मैंने दुनियाभर की लड़कियों के बारे में जो महसूस किया है, उसे लेकर मैंने आज के लिए एक कविता लिखी है।'' इसके बाद शाहरुख ने अपनी कविता पढ़कर सुनाई।