फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत करने का अच्छा समय: सोनाक्षी

9/22/2016 3:09:35 PM

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि फिल्म जगत में शुरुआत करने के लिए बढिय़ा समय चल रहा है।  सोनाक्षी का कहना है कि अब महिलाओं को ध्यान में रखकर बढिय़ा भूमिकाओं को लिखा जा रहा है। उन्हें मुख्य कलाकार के तौर पर पेश किया जा रहा है। वेतन असमानता में कमी आई है। यह फिल्म जगत में शुरुआत करने के लिए बढिय़ा समय है।  

उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से, सुर्खियों में रहने वाले लोगों को हमेशा आंका जाता है। यह इस पेशे का एक नकारात्मक पहलू है कि एक कलाकार के तौर पर हमें लगातार आंका जाता है। खुद को लेकर मैं हमेशा आत्मविश्वासी रही हूं और इस बात पर ध्यान नहीं देती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं। कड़ी मेहनत कर आगे बढऩे में ही समझदारी है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News