कंगना की इस फिल्म में आखिरी बार नजर आएंगे Satish Kaushik

3/10/2023 12:11:00 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। हमेशा हंसते मुस्कुराते और दूसरों को साथ हंसी ठिठोली करने वाले सतीश कौशिक इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। एक्टर पंचतत्व में विलीन भी हो गए हैं। सभी ने बीती रात एक्टर को नम आंखों से विदाई दी। 66 साल के सतीश कौशिक यूं इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगे किसी को मालूम नहीं था। बॉलीवुड से लेकर एक्टर के फैंस तक हर कोई इस खबर से सदमे में हैं। सतीश के परिवार वालों का भी रो रोकर बुरा हाल है, उनकी 11 साल की बेटी को संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है। वहीं अपने जिगरी दोस्त को खोने के बाद अनुपम खेर भी टूट गए हैं।

ऐसा रहा सतीश कौशिक का फिल्मी करियर 
सतीश कौशिक ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें उन्होंने ज्यादातर किरदार कॉमेडी वाले निभाए हैं। लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे फिल्मों की कहानी में बदलाव आते गए , एक्टर के किरदारों में परिवर्तन देखने को मिला। अपने किरदार से स्क्रीन पर जादू चलाने वाले सतीश कौशिक ने सीरियस रोल भी निभाए, जिसमें वे वकील से लेकर पिता और भाई का किरदार में नजर आए।

आखिरी बार कंगना की इस फिल्म में आएंगे नजर
आपको बता दें कि सतीश कौशिक को लास्ट टाइम 'छतरीवाली' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर ने रतन लांबा का किरदार निभाया था। 'छतरीवाली' में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा और पसंद किया था, लेकिन अभी एक्टर की एक और फिल्म बची है जो रिलीज होनी बाकी है। सतीश कौशिक कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

यह फिल्म प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगे आपातकाल पर बनाई गई है। इस फिल्म में सतीश ने तत्काल रक्षा मंत्री जगजीवन राम का किरदार निभाया है। हाल ही में जब फिल्म से एक्टर का पहला लुक सामने आया तो हर किसी ने उनकी खूब तारीफ की। 'इमरजेंसी' में कंगना और सतीश कौशिक के अलावा अनुपम खेर, मिंलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयर तलपड़े ने अहम किरदार निभाए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News