सूरज पंचोली को लेकर फिर फिल्म बनाएंगे सलमान
5/16/2016 3:44:24 PM
मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सूरज पंचोली को लेकर फिर से फिल्म बनाने जा रहे हैं। सलमान ने अपने बैनर तले बनी पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म हीरो के जरिए आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की पुत्री अथिया शेट्टी को लांच किया था।
वह अब एक बार फिर से सूरज को अपने बैनर की अगली फिल्म में कास्ट करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे। उन्होंने सलमान खान के साथ उनके भाई अरबाज की फिल्म ‘दबंग’ में काम किया था। दबंग में वे सोनाक्षी सिन्हा के पिता बने थे। महेश का नाम मराठी और हिन्दी फिल्मों के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार हैं।