अपने 50 जन्मदिन पर शाहरुख देंगे फैंस को ये बड़ा सरप्राइज

10/15/2015 11:29:42 AM

मुंबई  शाहरुख खान का अगले महीने यानि कि नवंबर की 2 तारीख को जन्मदिन है। वह 50 साल के हो रहे हैं। इस मौके पर उनके घर में मीडिया का जमघट लगेगा।

उनकी टीम की ओर से फैंस के लिए इस मौके पर सरप्राइज भी होगा। इस बारे में उनकी मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म की एडिटर नम्रता राव बताती हैं, ''हमने पहले टीज़र की अच्छी प्रतिक्रियाएं पाई थीं और दूसरा तैयार किया जा रहा है।’

उन्होंने बताया, ''पहले टीज़र में सिर्फ शाहरुख के दो किरदारों के बारे में बताया गया था - एक सुपरस्टार और एक फैन। लेकिन दूसरे टीज़र में दर्शकों को पता लगेगा कि फिल्म की कहानी क्या है।’ इस फिल्म का पहला ट्रेलर जनवरी 2016 में लॉन्च किया जाएगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News