Omg! प्रियंका चोपड़ा ने ‘क्वांटिको’ को लेकर किया ऐसा खुलासा

6/25/2016 3:53:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। अपनी पहली अमेरिकी टी.वी. शो ‘क्वांटिको’ से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं।

बता दें कि इस शो के फैन हैं के लिए यह बुरी खबर साबित हो सकती है। ऐसा नहीं है कि प्रियंका यह शो छोड़ रही हैं या ऐसा भी नहीं है कि यह शो खत्म होने वाला है। मगर हां, ऐसा कुछ जरूर होने जा रहा है, जिससे आपका दिल जरूर टूट जाएगा। खुद प्रियंका ने इस बारे में खुलासा किया है।

खबरों के मुताबिक, प्रियंका ने बातचीत में बताया कि ‘क्वांटिको’ के अगले सीजन में क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि ‘क्वांटिको’ जहां खत्म हुआ था, अगला सीजन वहीं से शुरू होगा। इस शो में प्रियंका के किरदार का नाम एलेक्स होता है, जो एक एफबीआई एजेंट है।

प्रियंका के मुताबिक, एलेक्स को एक विकल्प चुनना पड़ेगा और ‘क्वांटिको 2’ में दिखाया जाएगा कि इस विकल्प से उसके दूसरे रिश्ते कैसे प्रभावित होते हैं। वहीं प्रियंका ने एक बड़े बदलाव का भी संकेत दिया। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे किरदार हैं, जो सीजन 2 में भी बरकरार रहेंगे।

 

मगर कुछ ऐसे किरदार भी हैं, जो ‘क्वांटिको 2’ में नजर नहीं आएंगे और निश्चित रूप से नए किरदार उनकी जगह ले लेंगे। तो कुछ नए-पुराने किरदारों का मिक्स-अप देखने को मिलेगा। ‘क्वांटिको’ में प्रियंका के अलावा दूसरे एक्टर्स को पसंद करने वाले लोगों को जरूर दुख होगा। फिलहाल न्यूयॉर्क में ‘क्वांटिको 2’ की शूटिंग जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News