भारत लौटते ही आमिर खान के विवाद पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

11/29/2015 1:12:11 PM

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लगता है कि हर किसी को अपना मत व्यक्त करने का हक है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भारत में अपने विचार व्यक्त करने वाले लोगों पर ‘पुरजोर हमला’ किया गया।  

हाल में ‘असहिष्णुता’ पर विचार व्यक्त करने के लिए शाहरूख खान और आमिर खान जैसे अभिनेताओं की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, ‘‘इसका बस इससे ही लेना देना नहीं है। मुझे लगता है कि हर किसी की इसको लेकर राय है। हमें दुनिया का महानतम लोकतंत्र होना चाहिए।’’ 

अभिनेत्री ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में कई घटनाएं हुईं जहां लोगों को उनके विचार रखने के लिए निशाने पर लिया गया। हर किसी की राय होती है। हम एक लोकतंत्र हैं। हमारे पूर्वजों ने अभिव्यक्ति की आजादी और भारतीय होनेे के लिए लड़ाई लड़ी थी।’’  प्रियंका यहां अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रचार के लिए आयी थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News