इवेंट में Priyanka-Karan की बॉन्डिंग देख हैरान हुए लोग, कहा-"कितनी झूठी और दिखावटी है दुनिया..."

4/1/2023 10:45:27 AM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड जाने का कारण बता कर सभी को चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड में किस तरह से उन्हें कोने में धकेला जा रहा था। उन्हें अपना मनपसंद काम मिलना बंद हो गया था। इसके बाद कंगना रनौत ने फिल्ममेकर करण जौहर पर खूब भड़ास निकाली थी। कंगना ने कहा कि करण ने प्रियंका को बैन कर दिया था इसीलिए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड का रास्ता अपना लिया। प्रियंका के इस बयान के सामने आने के बाद  बॉलीवुड में हो रही गुटबाजी और राजनीति पर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई। अब एक इवेंट में करण और प्रियंका को एकदूसरे से गले मिलते हुए देखा गया है। 

 

प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर ने कुछ ऐसे की मुलाकात
बीते कल यानी शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस इवेंट में खेल और बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस स्टार इवेंट में सलमान से लेकर शाहरुख, दीपिका, सिद्धार्थ, कियारा और कई एक्टर्स ने पहुचंकर चार चांद लगाने का काम किया। इस मौके पर देसी गर्ल प्रिंयका चौपड़ा और करण जौहर भी वहां पहुंचे। दोनों ने बेहद ही गर्मजोशी से एकदूसरे को गले लगाया और बातें भी की। अब दोनों का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि इस पार्टी में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहंची थी। करण और प्रियंका के मिलने की यह वीडियो देखकर कई यूजर्स कंफ्यूज हो गए है कि यह हो क्या रहा है। इसीलिए सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा  "बताओ पहले इसी को (प्रिंयका चोपड़ा) को बॉलीवुड से निकाला और गले भी मिल रहा है। कितनी झूठी और दिखावटी दुनिया है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि "कंगना को पचेगी नहीं यह झप्पी।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News