एक्ट्रेस तुनिषा शार्मा के शव का हुआ पोस्टमॉर्टम, इस समय होगा अंतिम संस्कार
12/26/2022 9:05:17 AM
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'अलीबाबा' फेम तुनिषा शर्मा ने शनिवार शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। छोटी सी उम्र में एक्ट्रेस का दुनिया को अलविदा कह देना सभी को शॉक्ड कर गया। अब खबर है कि तुनिषा का पोस्टमॉर्टम हो गया है।
शाम 4 बजे होगा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार
बता दें कि शनिवार देर रात तुनिशा का शव मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया था। जहां 4,5 डॉक्टर्स की टीम ने एक्ट्रेस का पोस्टमॉर्टम किया जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 11 बजे शव उनके परिवार को दिया जाएगा। जिसके बाद शाम 4-4:30 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
महज 20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तुनिषा ने मेकअप रूम में फांसी लगा कर सुसाइड किया है। एक्ट्रेस अपने को-स्टार शीजान के मेकअप रूप पहुंची थी, जबकि शीजान शूटिंग में व्यस्थ थे। शीजान ने बताया कि जब वे शॉट के बाद मेकअप रूम में पहुंते तो अंदर से गेट बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद रूम का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तुनिशा बेसुध हालत में मिली। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महज 20 साल की तुनिषा की मौत से हर कोई सदमें मे है।
को-स्टार शीजान पर मां ने लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि, तुनिषा की मां ने उनके को-स्टार और करीबी दोस्त शीजान पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद शीजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।