बोल्ड फोटोज से चर्चा में रहने वाली आलिया की सामने आई Latest Photos

10/27/2016 4:16:05 PM

मुंबई: कबीर बेदी की नातिन और पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम ने हाल ही में एक फोटोशूट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन पिक्चर्स में आलिया स्पोर्टी लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें, अक्टूबर महीने की शुरुआत में आलिया फेमिना मैगजीन की कवरगर्ल बनी थीं। इसमें वे मां पूजा के साथ दिखाई दी थीं। पूजा बेदी और फरहान इब्राहिम की बेटी आलिया का जन्म 1997 में हुआ था। खबरों के मुताबिक, वे फैशन इंडस्ट्री में पहचान बना रही हैं और बड़े पर्दे पर एंट्री करने की तैयारी में हैं। वे न्यूयॉर्क में रहती हैं। आलिया 2011 में सोनी इंटरनेशनल चैनल के रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में वे बतौर कंटेस्टेंट अपनी मां के साथ दिखाई दी थीं। इंस्टाग्राम क्वीन लगभग 18 साल की आलिया इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोटोज करने की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वे इसमें दोस्तों के साथ पार्टीज, सेल्फीज और कई बिकिनी फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं। आलिया को इंस्टाग्राम पर लगभग 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News