देशभक्ति का जज्बा जगाती हैं ''रंग दे बसंती'' से ''चक दे इंडिया'' जैसी फिल्में

8/15/2016 11:06:52 AM

मुंबई: 15 अगस्त, 1947 को देश आजाद हुआ था। आज बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने आजादी के बाद जन्म लिया और वे मात्र अपने बड़ों से इसके संबंध में कहानी सुनते हैं। इन्हीं कहानियों पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं जो दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाती हैं।

'रंग दे बसंती'- 2006 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग द बसंती' मॉर्डन, बेफ्रेक और हरफनमौला नौजवानों की कहानी है। आमिर खान, आर माधवन स्टारर इस फिल्म में देशभक्ति के जज्बे को नए तरीके से पेश किया गया।

'चक दे इंडिया'- 2007 में आई 'चक दे! इंडिया' कहानी है उस वुमन्स हॉकी टीम की, जो पिछले कई सालों से वर्ल्ड कप हारती आ रही है। शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म शुरुआत से आखिर तक, हममें देशप्रेम का जज्बा भरती है।

'पैराग्राफ फिल्टर'- 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर बनी फिल्म 'बॉर्डर' देशभक्ति की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी थी। 

'गांधी'- साल 1982 में रिलीज हुई 'गांधी' फिल्म को बनाया था। फिल्म में गांधी की भूमिका निभाने वाले भारतीय नहीं, बल्कि ब्रिटिश एक्टर सर बेन किंग्सले थे। 

'शहीद'- भगत सिंह के जीवन पर बनी पहली फिल्म 'शहीद' थी। इस फिल्म में मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म 1965 में आई थी, जो सुपरहिट रही थी। 

'आनंद मठ'- 1952 में आई फिल्म 'आनंद मठ' बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म क्रांतिकारियों की आजादी की लड़ाई की कहानी थी जो 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के खिलाफ हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News