परिणीति और राघव की सगाई में मीका सिंह ने बांधा समां, सिंगर के गानों पर जमकर थिरका कपल

5/14/2023 1:19:18 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बीते कल दिल्ली में धूमधाम से सगाई कर ली है। इसी के साथ दोनों के लिए कल का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। पूरे परिवार और खास मेहमानों की मौजूदगी में दोनों ने सगाई की अंगूठियां बदली। सगाई के बाद दोनों ने सोशल मीडिय़ा पर इसकी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें परिणीति और राघव एकदूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

परिणीति और राघव की सगाई में मीका सिंह ने गाया गाना 
दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुए इस फंक्शन में राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इस सगाई को खास बनाने के लिए मशहूर सिंगर मीका सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कपल के लिए बेहद प्यारा सा गाना गाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मीका सिंह इस दौरान गल मीठी मीठी बोल गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अपनी सगाई में परिणीति में रोज पिंक कलर का सलवार सूट में बेहद सुंदर लग रहीं थीं, वहीं राघव सफेद कलर का कुर्ता पायजामा में काफी जंच रहे थे। बता दें कि एक्ट्रेस ने सगाई में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन हुई ड्रेस पहनी थी।  सगाई के बाद लोग कपल को खूब बधाईयां दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News