Nora fatehi संग अक्षय ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

3/10/2023 5:43:08 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  खिलाड़ी स्टार अक्षय कुमार और डांसिग क्वीन नोरा फतेही का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। दोनों ने एक साथ 'पुष्पा द राइज' के गाने 'ओ अंटावा' पर शानदार डांस किया है। आपको बता दें कि अक्षय और नोरा ने यह डांस परफॉर्मेंस अमेरिका में हुए एक शो के दौरान दी है। दोनों स्टार्स की जोड़ी को लोग इंटरनेट पर काफी पसंद कर रहे हैं। 

अक्षय कुमार ने नोरा के साथ लगाए ठुमके
दरअसल अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ अमेरिका के डलास पहुंचे हैं जहां उन्होंने नोरा के साथ पुष्पा के गाने 'ओ अंटावा' पर स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग एक्टर को नोरा संग इस तरह का डांस करने पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म 'सेल्फी' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय एक सुपरस्टार के रोल में नजर आए थे। उनके साथ इमरान हाशमी ने भी अहम किरदार निभाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News