NMACC लॉन्च इवेंट में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से लेकर दीपिका और प्रियंका चोपड़ा तक आए नजर
4/1/2023 11:24:29 AM
नई दिल्ली। मुंबई में बीते कल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च होने पर ग्रैंड इवेंट होस्ट किया गया। यह इवेंट बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रख गया, जहां खेल और बॉलीवुड जगत से कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस इवेंट में देश और विदेश की भी फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। जहां सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी जैसे कई सेलेब्स पहुंचे।
सितारों का लगा मेला
बता दें कि ईशा अंबानी ने शुक्रवार को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की ओपनिंग पर ग्रैंड इवेंट होस्ट किया। जहां कई सितारों ने शिरकत की। जिसकी तस्वीरों आप नीचे देख सकते हैं।
इस इवेंट में इतने सारे सितारों को देख सभी निगाहें ठहर सी गईं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। लंबे समय बाद एक साथ सभी को देखकर फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं रहा है।