‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए न्यूयार्क में मोहित सूरी

12/27/2015 5:23:06 PM

न्यूयार्क: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी अपनी अगली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए न्यूयार्क में सही ‘लोकेशन’ ढूंढ रहे हैं। एकता कपूर द्वारा निर्मित की जा रही यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का रूपांतरण है। मोहित ने फिल्म के लिए न्यूयार्क में रहने के दौरान ट्वीट किया, ‘‘क्रिसमिस सीजन के दौरान ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए न्यूयार्क में हूं।’’  

मोहित ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे फोटोग्राफी निर्देशक काम पर हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बिहार से पढऩे के लिए दिल्ली आए एक लड़के की कहानी है, जो यहां के उच्च वर्ग के समाज में रहने वाली लड़की से प्रेम कर बैठता है। चेतन भगत के उपन्यास पर इससे पहले (थ्री इडियट्स)‘, (काई पो चे)’और‘(टू स्टेट्स)’ फिल्म बन चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News