''रामायण'' एक्ट्रेस Deepika Chikhlia ने दिखाया अपना मॉर्डन अवतार, यूजर्स कर रहे जमकर Troll

12/29/2022 11:20:46 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी के धार्मिक सीरियल रामायण (Ramayan) में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने देशवासियों के दिल में एक अलग ही जगह बनाई है। आज भी दीपिका को लोग माता सीता के रूप में ही प्यार करते हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपने एक वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं। 

छोटे पर्दे की 'माता सीता' ने शेयर की वीडियो 
दरअसल, हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपना मॉडल अवतार दिखाया है जिसकों लेकर फैंस भड़क गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 'मेरी बाहों से निकल के' ट्रेंडिग गाने पर डांस करती दिख रहीं  हैं। इस वीडियो में दीपिका ने ऑफ व्हाइट शरारा पहना हुआ है। लेकिन कुछ फैंस को छोटे पर्दे की सीता माता का ये अवतार पसंद नहीं आया है। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

 

दीपिका को यूजर कर रहे ट्रोल 
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'काहे अपनी सम्मानित छवि बदल रही हैं ढलती उम्र में?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'लगता है आपको सीता माता के अभिनय के जरिए जो गरिमा प्राप्त हुई है वो रास नहीं आ रही, अरुण गोविल जी से कुछ सीखिए..वो सबको हाथ जोड़कर संबोधित करते हैं ये सब देखकर वो भी हाय हैलो पर उतर जाएंगे'। 

इतना ही नहीं एक यूजर ने तो दीपिका को अनफॉलो करने की धमकी भी डे डाली है। यूजर ने कमेंट कर लिखा है-'माता जी मैं आपको unfollow कर रहा हूं क्योंकि इस रूप में मैं आपको नहीं देख सकता हूं। आपसे गुजारिश है कि आप माता सीता की छवि बनाए रखें'। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News