मलाइका अरोड़ा ने शूरू की अपने पहले डिजिटल शो ''मूविंग इन विद मलाइका'' की शूटिंग, दिखी घर की झलक

11/23/2022 5:15:05 PM

नई दिल्ली, टीम डिजिटल। बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपना डिजिटल शो लेकर आ रही हैं। शो का नाम  'मूविंग इन विद मलाइका' रखा है। इस शो के जरिए हमे एक्ट्रेस के लाइफस्टाइल के बारे में पता चलेगा। शो की शुटिंग आज से शुरु हो गई है। 

                      PunjabKesari

इसी बीच हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेजेन्ट्स 'मूविंग इन विद मलाइका' की रिलीज से पहले डिज्नी+ हॉटस्टार ने मलाइका अरोड़ा के घर की एक झलक पेश की है। मलाइका अरोड़ा के घर में वह सब कुछ है जो उन्हें एक व्यक्ति के रूप में दर्शाता है - ग्लैमरस, कम्फर्टेबल, वॉर्म और स्लीक।

                       PunjabKesari

इसके जरिए दर्शकों को अब स्टार की व्यापक रूप से लोकप्रिय स्टाइल का अनुभव करने का अवसर मिला है, जिसमें उनकी वार्डरोब से लेकर उनके सबसे भरोसेमंद होम डेकोर आइटम्स शामिल हैं। प्रशंसकों को उनकी पसंदीदा डांस क्वीन के एक कदम और करीब लाते हुए, डिज़्नी+ हॉटस्टार ने मलाइका के साथ मूविंग इन मलाइका में मलाइका अरोड़ा के शानदार घर से खास झलकियां दिखाई हैं, क्योंकि आज से शो की शूटिंग शुरू हो रही है।

                      PunjabKesari       

इस रोमांचक सीरीज में उनके दोस्तों और परिवार से कई मेंबर्स गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे जो 16 एपीसोड्स वाली इस सीरीज में उनके राज खोलेंगे। मलाइका अरोड़ा के साथ मूविंग इन विद मलाइका 5 दिसंबर, 2022 से विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा। सोमवार से गुरुवार के डेली एपिसोड में दर्शक उन्हें और करीब से जान सकेंगे।

   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur


Recommended News

Related News