महाराष्ट्र BJP के मंत्री ने तुनिशा डेथ केस को बताया लव जिहाद कहा- ''सख्त कानून लाने पर विचार...''

12/26/2022 11:22:37 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। महज 20 साल की उम्र में 'अली बाबा : दास्तान -ए-काबुल ' फेम एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस सुसाइड केस ने राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है। महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश मंत्री गिरीश महाजन ने इस केस को लव जिहाद बताया है।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का बड़ा बयान
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने तुनिशा शर्मा की मौत को लव जिहाद करार दिया है। गिरीश महाजन ने कहा कि पुलिस केस की जांच कर रही है। ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इसके लिए हम लोग सख्त कानून लाने का विचार कर रहे हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के भाजपा नेता राम कदम ने भी तुनिशा की मौत को लव जिहाद बताया था। उन्होंने कहा था कि 'जब मामले की जांच होगी तो यह निश्चित ही पता चल जाएगा कि इसके पीछे कौन से लोग है।'

आज होगा अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को किया जाएगा। तुनिशा की मौत ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ लोगों के दिमाग में केवल एक सवाल ही आ रहा है कि आखिर तुनिशा ने सेट पर शीजान के मेकअप रूम में ही क्यों सुसाइड की और मौत के कुछ समय पहले तो वे अपने बाल ठीक करवा रहीं थीं, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ जो एक्ट्रेस ने इतना भयावह कदम उठा लिया। शुरुआती जांच में पुलिस में तुनिशा के को- एक्टर शीजान को हिरासत में ले लिया है। दावा है कि शीजान से परेशान होकर ही तुनिशा ने आत्महत्या की है। इसीलिए पुलिस ने शीजान के खिलाफ धारा 306 ( आत्महत्या के लिए उकसाने ) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। 

मुंबई में अपनी मां के साथ रहने वाली तुनिशा का नेचर बहुत खुशमिजाज और फनी हुआ करता था। वो सेट पर पूरे स्टाफ और एक्टर्स को अपनी फैमिली की तरह ही देखतीं थीं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News