लहरी म्यूजिक ने सेलिब्रेट की ''नाटू-नाटू'' को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने की जीत

3/13/2023 6:12:10 PM

नई दिल्ली। लहरी म्यूजिक ने "एमएम कीरावनी" द्वारा रचित ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म "आरआरआर" से बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग "नाटू-नाटू" को अकादमी पुरस्कार मिलने को सेलिब्रेट किया है। बता दें कि लहरी म्यूजिक  इस सॉन्ग के संगीत अधिकार का मालिक है और भारत का पहला ऑस्कर लाने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रहा है। 

श्री जी. मनोहरन नायडू, सीएमडी, संस्थापक ने' नाटू-नाटू' के अकादमी पुरस्कार जीतने पर कहा कि " 'नाटू-नाटू' एक शुद्ध तेलुगु गीत है जिसे दुनिया भर में स्वीकार और पसंद किया गया है। यह हमें एक भारतीय के रूप में बहुत खुशी देता है और "सर्वश्रेष्ठ मूल गीत" के लिए अकादमी पुरस्कार एक ऐतिहासिक जीत को दर्शाता है। भारतीय सिनेमा दुनिया भर में गौरव और पहचान की पात्र है। इस महान उपलब्धि को हासिल करने और देश के लिए ऑस्कर पुरस्कार लाने के लिए "एम एम कीरावनी " को हार्दिक बधाई।"

एम एम कीरावनी के संगीत के साथ लहरी संगीत का जुड़ाव 1990 से "सीतारामय्या गरी मनवरालु" है।  वर्तमान ऑस्कर विजेता "आरआरआर" उनकी जादुई प्रतिभा और शुद्ध भावपूर्ण संगीत के प्रति जुनून के दिखाती है। उनके परिवार और टीम को बधाई देता है। "एसएस राजामौली ", गीतकार "चंद्र बोस", गायक राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव, लाइन निर्माता "एमएम श्रीवल्ली गरु" और "एसएस कार्तिकेय", नृत्य कोरियोग्राफर "प्रेम रक्षित" और हमारे मेहनती एक्टर "एन.टी. रामा राव जूनियर" और "राम चरण " को जीत की हार्दिक बधाई ।

 "एसएस राजामौली " और उनकी टीम के साथ लहरी म्यूजिक एसोसिएशन 2015 से साथ में काम कर रहा है। 'बाहुबली द बिगिनिंग' और 'बाहुबली द कन्क्लूज'न जैसे ब्लॉकबस्टर और उसके बाद नवीनतम अकादमी पुरस्कार विजेता "आरआरआर" के साथ "एसएस राजामौली " के साथ जुड़ना और उनकी दूरदर्शी यात्रा का हिस्सा बनना एक सम्मान की बात है। 


"आरआरआर" के "नाटू नाटू" ने 9 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं
1. अकादमी पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ मूल गीत
2. गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स - सर्वश्रेष्ठ मूल गीत
3. क्रिटिक्स च्वाइस मूवी अवार्ड्स - सर्वश्रेष्ठ गीत
4. ह्यूस्टन फिल्म क्रिटिक्स सोसाइटी - सर्वश्रेष्ठ मूल गीत
5. हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स - सर्वश्रेष्ठ मूल गीत
6. लॉस एंजिल्स फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन - सर्वश्रेष्ठ संगीत
7. बोस्टन सोसाइटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स - बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
8. पेंडोरा इंटरनेशनल फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड्स - सर्वश्रेष्ठ गीत रचना
9. ऑनलाइन फिल्म क्रिटिक्स सोसाइटी - सर्वश्रेष्ठ मूल गीत


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News