करीना की पार्टी में ये किस के साथ दिखी करिश्मा कपूर?

4/6/2016 1:03:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर जो कि बेबो के नाम से जानी जाती है, ने हाल ही में अपनी फिल्म ''की एंड का'' की रिलीज के बाद एक पार्टी की। इस पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए, जिन में अरोड़ा सिस्टर्स भी थी।

इस पार्टी में करिश्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखी आैर सबसे ज्यादा कैमरों का फोकस पॉइट भी करिश्मा बनी। करिश्मा तोशनीवाल के साथ कैमरे में कैद नहीं हो सकीं, पर दोनों की नजदीकियों की बॉलीवुड में खूब चर्चा हुई।

मीडिया के अनुसार करिश्मा कपूर को अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया। करिश्मा और तोशनीवाल पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब वे अपने रिश्ते को एक नया नाम दे सकते हैं। करिश्मा और संदीप की मुलाकात पहली बार एक फ्रेंड के जरिए हुई थी। तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आप को बता दें कि करिश्मा अपने पहले पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद तोशनीवाल के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली है, वही दूसरी तरफ करिश्मा के प्यार में पड़े तोशनीवाल भी अपनी पत्नी से अलग होने वाले हैं। खबरो के अनुसार करिश्मा के बुरे समय में तोशनीवाल ने उनका साथ दिया है। वह हर अच्छी-बुरी परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं। अब देखना यह है कि करिश्मा का यह रिश्ता कितना लंबा चलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News