कपूर एंड सन्स ने 50 करोड़ की कमाई की

3/27/2016 3:05:57 PM

मुबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म ''कपूर एंड सन्स'' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई कर ली है।  करण जौहर निर्मित और शकुन बत्रा निर्देशित फिल्म कपूर एंड सन्स 18 मार्च को प्रदर्शित हुई है। फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले वीकेंड के दौरान 26.35 करोड़ जबकि पहले सप्ताह में 46.93 करोड़ की शानदार कमाई की थी। 

कपूर एंड सन्स अब 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। इससे पूर्व इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में एयरलिफ्ट और नीरजा ने भी 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। कपूर एंड सन्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के अलावा पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भी काम किया है। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News