काजोल का नाम अब होगा काजोल देवगन !

11/26/2015 5:13:29 PM

मुंबई: काजोल ने आजतक कभी भी अपने नाम के पीछे किसी का भी सरनेम नहीं लगाया है। काजोल जब कुंवारी थी तब भी उन्होंने अपने नाम के पीछे अपने पिता या माता का सरनेम नहीं लगाया था। उन्हें आजतक काजोल के नाम से ही जाना जाता है।  

काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी करने के बाद भी कभी पति का सरेनम इस्तेमाल नहीं किया लेकिन काजोल की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में स्क्रीन पर काजोल के नाम के साथ पति अजय देवगन का सरनेम नजर आएगा। अब काजोल का नाम काजोल देवगन हो जाएगा। दिलवाले में शाहरूख खान वरूण धवन और कृति सैनन ने मुय भूमिका निभायी है। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News