‘काय पो चे’ को याद कर भावुक हुए सुशांत

2/25/2016 12:40:39 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव फिल्म‘काय पो चे’को याद कर भावुक हो गए। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘काय पो चे’ को प्रदर्शित हुए तीन साल पूरे हो गये हैं।फिल्म में सुशांत , राजकुमार और अमित साध ने मुख्य भूमिका निभायी थी।यह फिल्म चेतन भगत के मशहूर उपन्यास ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ’ पर आधारित है। फिल्म तीन दोस्तों इशान (सुशांत), ओमी (अमित) और (राजकुमार) की कहानी है जो अपनी खेल अकादमी शुरू करना चाहते हैं।   सुशांत ने ट््वीटर पर फिल्म से तीनों की एक तस्वीर साझा की। सुशांत ने लिखा‘‘वह एक अछ्वुत अनुभव था।‘काय पो चे’को तीन साल।‘‘

राजकुमार ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘बेहद शानदार यादें।‘काय पो चे’को तीन साल। मेरे भाइयों अभिषेक कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध धन्यवाद।’’अमित साध ने लिखा, ‘‘सभी का धन्यवाद।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News