Happy Birthday Yash: बस ड्राइवर का बेटा कैसे बना सुपरस्टार, जानें एक्टर की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

1/8/2023 12:08:12 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। KGF चैप्टर 1 से दुनियाभर में जाने जाने वाले एक्टर यश आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ही फिल्म से सुपरस्टार बनने वाले यश के लाखों फैन है जो उनकी आदाकारी से लेकर उनके लुक्स तक के दिवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में अपना नाम कमाने वाले कन्नड़ एक्टर किस परिवार से आते हैं, उनका असली नाम क्या है? आज उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं यश से जुड़ी कुछ खास बातें। 

दुनियाभर में यश के नाम से जाने जाने वाले एक्टर का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा हैं। फैंस उन्हें प्यार से 'रॉकिंग स्टार' भी कहके हैं। यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हाइएल्स पेड एक्टर्स में से एक हैं। आज इतनी दौलत और शौहरत कमाने वाले यश एक मामूली बस ड्राइवर के बेटे हैं। 

जी हां, करोड़ो कमाने वाले यश के पिता अरुण कुमार ट्रांसपोर्ट सर्विस में बतौर ड्राइवर काम करते हैं। इतना ही नहीं सुपरस्टार के पिता होने के बावजूद आज भी उनके पिता अपना काम कर रहे हैं। 

आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यश कहां से उठ कर आए हैं। यश सब कुछ अपनी मेहनत से पाया है। आज इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके यश ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में छोटे पर्दे के सीरियल 'नंदा गोकुला' से की थी। उस वक्त यश को छोटे मोटे किरदार ही मिला करते थे। यश को असली पहचान साल 2010 में कमर्शियल सोलो हिट मूवी Modalasala से मिली। जिसके बाद तो यश ने पीछे मुड कर नहीं देखा। 


साल 2018 में आई फिल्म केजीएफ ने तो उन्हें स्टार ही बना दिया। जिसकी वजह से आज वह एक सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News